25 दिवसीय योग शिविर का द्वितीय दिवस

रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के तत्वावधान में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि स्वरूप रतलाम स्वच्छता अभियान समिति अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी अनोखीलाल जी कटारिया प्रजापिता ब्रह्माकुमारी बहन सीमा दीदी गुर्जर गौड़ नगर महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती सविता तिवारी संगठन पदाधिकारियों द्वारा दिप प्रज्वलन के साथ किया गया रतलाम स्वच्छता अभियान समिति के अध्यक्ष अनोखीलाल कटारिया जी ने कहां पतंजलि संगठन द्वारा चलाए जा रहे योग महाकुंभ द्वारा जन जन स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध मेरा रतलाम मध्यप्रदेश का स्वप्न सार्थक सिद्ध होगा रतलाम सर्वश्रेष्ठ शहरों की श्रेणी में आएगा।
योग शिक्षकों के लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाई गई हैं जिसका मूल उद्देश्य जिला प्रशासन नगर निगम रतलाम में सहयोगी बन योग से निरोग स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध रतलाम बनाया जा सके योग शिविर जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा ने बताया प्रतिदिन नगरवासी प्रातः 05:30 बजे गुरुनानक भवन सिंधी गुरुद्वारे विरियाखेड़ी रतलाम निःशुल्क योग शिविर का लाभ लें व योग शिक्षक बनने की और अग्रसर हों ।
राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया जिला प्रभारी उत्तम शर्मा द्वारा योग सत्र लिया गया वहीं भागवताचार्य पं चेतन शर्मा गायक मनीष वैष्णव द्वारा संगीतमय भजनों के साथ योग साधकों ने भक्तियोग में प्रवाहित हुई वहीं यज्ञाचार्य पं संजय शिवशंकर दवे महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य द्वारा वातावरण शुद्ध के लिए औषधीय यज्ञ हवन कर यज्ञ चिकित्सा का महत्व बताया भविष्य में घर घर योग-यज्ञ की आहुतियों से स्वस्थ समाज का नवनिर्माण होगा।