रोटरी क्लब रतलाम के प्रकल्प एवं समाज में श्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का कार्य प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय – रोटे. मण्डला अध्यक्ष जितेन्द्र जैन

रतलाम । रोटरी मंडल 3040 के मंडल अध्यक्ष रोटे. जितेन्द्र जैन एवं मंडल की प्रथम महिला सहित रोटरी क्लब रतलाम के अधिकारिक दौरे पर रतलाम आए । आपने रोटरी क्लब द्वारा संचालित स्थाई प्रकल्प को रोटरी डायलिसिस सेंटर, रोटरी आहार केन्द्र, रोटरी गार्डन (स्टेडियम) एवं हर्बल ज्यूस सेंटर, रोटरी जिम, रोटरी डायग्नोनिस सेंटर एवं कस्तुरबा नगर स्थित रोटरी गार्डन आदि का अवलोकन रोटरी अध्यक्ष रवि नाहर, सचिव आर.सी. अय्यर, पीडीजी गुस्ताक अंकलेसरिया, मुकेश जैन, रश्मि जैन, संस्कार कोठारी, दीप्ति कोठारी, रमेश पिपाड़ा, ज्योति पिपाड़ा, रूमि कांट्रेक्टर आदि के साथ विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया। दोपहर के सत्र में आयोजित क्लब के वरिष्ठ सदस्यों एवं प्रोजेक्ट चेयरमेन के साथ आयोजित क्लब असेंबली में अपने रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के वर्तमान दिशा निर्देशों की जानकारी दी । इस मौके पर आपकी प्रेरणा एवं सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप 10 सदस्यों ने रोटरी क्लब की सदस्यता हेतु अपनी सहमति प्रदान की ।
अधिकारिक यात्राके शाम के सत्र में रूमी कांट्रेक्टर के रोटरी प्रार्थना से प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष जितेन्द्र जैन का स्वागत अध्यक्ष रोटे. रवि नाहर, सचिव रोटे. आर.सी. अय्यर, रोटे. प्रकाश सेठिया, रोटे. हरिश वर्मा एवं प्रथम महिला रोटे. श्रीमती रश्मि जैन का स्वागत रोटे. श्रीमती अनिता नाहर, रोटे. दीप्ति कोठारी एवं रोटे.अमिता अय्यर ने किया । अतिथि परिचय रोटे. संस्कार कोठारी ने दिया ।
मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि रोटरी क्लब रतलाम स्थाई प्रकल्पों के रूप में मानवता की सेवा के क्षैत्र में जो कार्य कर रहा है वह प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है । साथ ही आपने विभिन्न विभागों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारियों, साहित्य एवं स्पोर्टस के क्षैत्र में श्रेष्ठ उपलब्धियाँ प्राप्त करने वालों को क्लब द्वारा पुरूस्कृत करने की पंरपरा की तारिफ करते हुए कहा कि इससे समाज में अच्छे कार्य करने के लिए लोग प्रति प्रेरित होते है और समाज में अच्छे सामाजिक मूल्यों की स्थापना होती है। आपने सभी दानदाताओं का का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं उपस्थित जन साधारण से अनुरोध किया कि वे रोटरी क्लब द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेंवे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में रोटरी अध्यक्ष रवि नाहर ने क्लब द्वारा संचालित की जा रही एवं आगे की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
इससे पूर्व मण्डला अध्यक्ष द्वारा विभिन्न क्षैत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरूस्कृत किया गया जिसमें स्व. कोमलसिंह नाहर स्मृति श्रेष्ठ सेवा पुरूस्कार अन्तर्गत शहर के पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, म.प्र.वि.म.ली., भारतीय डाक सेवा, पश्चिम रेल विभाग के कर्मचारियों, स्व. फली कांट्रेक्टर की स्मृति पुरूस्कार में रेलवे के रर्निंग स्टॉफ कर्मचारी, डॉ. शंकर दयाल शर्मा, काश्यप साहित्य पुरूस्कार उदयमान खिलाड़ी, काश्यप स्पोर्टस पुरूस्कार आदि प्रदान किए गए एवं दीपावली पर्व पर क्लब द्वारा आयोजित दुकान सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। पुरूस्कार कार्यक्रम का संचालन रोटे. अनिता नाहर, रोटे. हरिश वर्मा, रोटे. मुकेश जैन, रोटे. विनोद मेहता ने किया। क्लब की ओर से पीडीजी गुस्ताद अंकलेसरिया, अध्यक्ष रवि नाहर, सचिव आर.सी. अय्यर ने मुख्य अतिथि स्मृति चिन्ह भेंट किए। संचालन आर.सी. अय्यर ने किया । इस अवसर पर क्लब के सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।