श्रीमती सुशीला प्रकाश छाजेड़ एवं श्रीमती उषा पुखराज छाजेड़ के द्वितीय वर्षी तप अनुमोदना पर सम्मान समारोह आयोजित

जावरा (अभय सुराणा) । धर्म निष्ट स्वर्गीय श्री मिश्रीमल जी छाजेड़ एवं स्वर्गीय श्रीमती सूरज बाई छाजेड़ की पुत्रवधू श्रीमती सुशीला प्रकाश छाजेड़ एवं श्रीमती उषा पुखराज छाजेड़ के द्वितीय वर्षी तप की तपस्या के अनुमोदनार्थ 25 अप्रैल (मंगलवार) को प्रातः 10:00 बजे जनता परिसर खाचरोद रोड जावरा पर बहुमान समारोह का आयोजन किया गया है । बहुमान समारोह में जावरा- मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता एवं जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय की गौरवमयी उपस्थिति रहेगी । इस अवसर पर नगर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा तपस्वीयो का सम्मान किया जाएगा । पत्रकार पारस छाजेड़ प्रकाश छाजेड़ एवं शिक्षक पुखराज छाजेड़ ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है ।