जिले की सहकारी संस्थाओं में खाद की पर्याप्त उपलब्धता

रतलाम 26 अप्रैल 2023। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रशासक तथा कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार वर्तमान खरीफ सीजन में खाद की मांग को देखते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. रतलाम से संबंद्ध पैक्स संस्थाओं में खरीफ सीजन के लिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। खाद वितरण में किसानों को परेशानी न हो, इस हेतु शासन द्वारा सहकारी संस्थाओं द्वारा खाद का सतत् वितरण किया जा रहा है।
सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबंद्ध कृषि समितियों में लगभग 15 हजार टन खाद की उपलब्धता है जिसमें से लगभग 500 कृषक सदस्यों द्वारा 750 मेट्रिक टम खाद का उठाव किया गया है। जिले में कृषकों को समय पर खाद उपलब्ध हो, इस हेतु भी समितियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा कृषि सहकाररी साख समितियों के कृषकों से अनुरो किया गया है कि वे प्राथमिक सहकारी संस्थाओं से सम्पर्क कर खाद प्राप्त करें तथा शासन की शून्य प्रतिशत योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

Play sound