डकैती की योजना,चोरी एवं अवैध शराब की तस्करी करने वाले कंजरो को थाना औ.क्षैत्र. जावरा पुलिस व्दारा किया गिरफ्तार

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा व्दारा जावरा क्षैत्र में ट्रक कटिंग कर चोरी करने, अवैध शराब की तस्करी करने वाले कंजरों के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम के निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रतलाम एवं एसडीओपी महोदयश्री रविन्द्र बिलवाल अनुभाग जावरा के मार्गदर्शन मेनिरी. प्रकाश गाडरिया थाना प्रभारी औ.क्षैत्र जावरा एवं चौकी प्रभारी सरसी उनि दिनेश राठौर की टीम गठीत की गयी थी।
गठीत टीम द्वारा थाना औ.क्षैत्र जावरा व्दारा आज दिनांक 03.05.23 को मलेनी नदी ग्राम बडौदिया पर दौराने चैकिंग एक बिना नम्बर की बजाज पल्सर मोटर सायकल पर बैठे तीन व्यक्तियों को रोकने पर भागने का प्रयास किया जिन्हे मशक्कत से पकडा जो उक्त तीनो व्यक्ती की पहचान अपराध क्रमांक 483/2022 धारा 399.402 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट मे फरार चल रहे आरोपी राहुल पिता तिवारिया कंजर उम्र 25 साल निवासी कंजर डेरा राजाखेडीएवं अपराध क्रमांक 207/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में फरार चल रहे आरोपी सुमित पिता प्रहलाद कंजर उम्र 25 साल निवासी कंजर डेरा राजाखेडीएवं उनके साथी आशीष पिता गोपाल चौहान कंजर उम्र 19 साल निवासी कंजर डेरा उखेडियाके रुप मे हुई जिन्हे गिरफ्तार किया गया । आरोपिगणों से पुछताछ करते तीनों आरोपिगणों व्दारा थाना क्षैत्र में ट्रक कटिंग चोरी की वारदात करना स्वीकर किया जिसमें थाना औ.क्षैत्र.जावरामे दिनांक 13.04.23 को दर्ज अप क्र 164/23 धारा 379 भादवि में चोरी गये कपड़े की गांठ चोरी करना स्वीकर किया गया एवं ट्रक कटिंग मे चोरी गये गये कपड़े की गठानों को फुटकर बेचना बताय। जो तीनो आरोपिगणों से प्रथक प्रथक मेमोरेण्डम तैयार कर आरोपिगणों के कब्जे से कपडे की गठानें बेचकर प्राप्त की गयी राशी 35000-35000 रुपये प्रथक प्रथक कुल 105000/- रुपये (एक लाख पांच हजार रुपये) व घटना मे प्रयुक्त एक बिना नम्बर की बजाज पल्सर मोटर सायकल जप्त की गयी ।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों ने हाईवे पर ट्रक कटिंग एवं गांवों में चोरी करने वाले अन्य कंजरों के नाम बताये है जिनकी तलाश लगातार की जाकर गिरफ्तार किया जाएगा ।
गिरफ्तार आरोपी – (01) राहुल पिता तिवारिया कंजर उम्र 25 साल निवासी कंजर डेरा राजाखेडी , (02) सुमित पिता प्रहलाद कंजर उम्र 25 साल निवासी कंजर डेरा राजाखेडी, (03) आशीष पिता गोपाल चौहान कंजर उम्र 19 साल निवासी कंजर डेरा उखेडिया।
जप्त मश्रुका – एक बिना नम्बर की बजाज पल्सर मोटर सायकल 105000/- रुपये नगदी।

Play sound