


रतलाम । देवी-देवताओं के श्रीचरणों में आमंत्रण पत्रिका भेंट करने के साथ हिन्दू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप का 483 वां जन्मोत्सव पर्व पर आयोजित राजपैलेस (महलवाड़ा) से दिं. 22 मई 2023 को प्रात: 8 बजे आयोजित होने वाली भव्य शोर्य यात्रा की तैयारियां प्रारम्भ हो गई है ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि हिन्दू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप का 483 वां जन्मोत्सव पर्व के आयोजन की तैयारियों की शुरूआत करते हुए सर्वप्रथम श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी, राजराजेश्वरी मां कालिका माता मंदिर, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, श्री जागनाथ महादेव मंदिर,श्री चार भुजानाथ मंदिर ( अमृतसागर) पर समिति सदस्यों द्वारा देवी देवताओं के श्री चरणों में निकलने वाली भव्य शौर्य यात्रा का निमंत्रण भेंट कर शौर्य यात्रा में आने वाले विघ्नों को हर कर जन्मोत्सव पर्व को सफल बनाने का आव्हान किया है। आयोजन समिति द्वारा समाजजनों से विनती है कि उक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनावें ।
इस अवसर पर ठाकुर राजेन्द्रसिंह गोयल, ठाकुर शैलेन्द्रसिंह देवड़ा, ठाकुर किशोर सिंह गोयल,ठाकुर सुरेन्द्रसिंह चावड़ा, ठाकुर मनोहरसिंह चौहान, ठाकुर अजीतसिंह सांकला,ठाकुर भारतसिंह सिसौदिया, ठाकुर विरेन्द्रसिंह राठौर, ठाकुर प्रवीणसिंह हारोड़, कु. सुरेन्द्रसिंह पडिय़ार,कु. निखिलेशसिंह पंवार, कु.कृष्णासिंह सोलंकी,कुं.पवनसिंह राठौर, कु.ऋषिराजसिंह चौहान,श्रीमती किरणजी तंवर समिति सदस्य उपस्थित थे ।