नित नये निर्माण की ओर अग्रसर नगर निगम रतलाम

  • गोपाल गौशाला कॉलोनी में बनेगी सीमेन्ट कांक्रीट सड़क
  • महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 4 मई। वार्ड क्रमांक 16 स्थित गोपाल गौशाला कॉलोनी में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, क्षेत्रिय पार्षद श्री रणजीत टांक व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया। कॉलोनी में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाये जाने पर पार्षद व क्षेत्रिय नागरिकों ने विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप व महापौर श्री प्रहलाद पटेल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद रणजीत टांक ने बताया कि गोपाल गौषाला कॉलोनी के रहवासियों द्वारा लम्बे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी आज 11.21 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सीमेन्ट कांक्रीट सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन होने से नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।
भूमि पूजन के अवसर पर महापौर परिषद सदस्य श्री मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद सर्वश्री हितेश कामरेड, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, पूर्व पार्षद श्री सुदीप पटेल, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, श्री राजेन्द्र चौहान, वार्ड संयोजक आकाश जी खड़के, गोपाल गौशाला कॉलोनी अध्यक्ष श्री नरेश सकलेचा, उपाध्यक्ष श्री दिनेश पोरवाल, कोषाध्यक्ष श्री ललित मूणत सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Play sound