कृषि मंत्री श्री कमल पटेल एवं श्री ओमप्रकाश सकलेचा का भ्रमण कार्यक्रम

रतलाम 05 मई 2023। प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल एवं सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा 6 मई को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री पटेल एवं श्री सकलेचा 6 मई को दोपहर 3:00 बजे सालाखेड़ी रॉयल कॉलेज के पास सज्जनपाड़ा मांगरोल में एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शहरी ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत, शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, ग्रामीण विधायक श्री दिलीप मकवाना, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री श्री हिम्मत कोठारी, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अशोक पोरवाल भी उपस्थित रहेंगे।

Play sound