- 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
- स्वतन्त्र भारत योगमय यज्ञमय भक्तिमय रतलाम म.प्र.

रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम मध्य प्रदेश पश्चिम संगठन पांचों संगठनों के कुशल नेतृत्व में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के सत्रहवा दिवस योग सत्र में मुख्य अतिथि स्वरूप परम श्रद्धेय श्रृंगेरी मठ के दंडी स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती महादेव लोग श्री सन्यासी दंडी स्वामी मठ रतलाम आदरणीय भ्राताश्री बलवंत जी भाटी अंतरराष्ट्रीय पहलवान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओलंपिक संघ जिला अध्यक्ष रतलाम आदरणीय श्री राकेश शर्मा एडवोकेट योगी बिटिया सुश्री कृतज्ञा शर्मा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वरिष्ठ समाजसेवी श्री राधा वल्लभ खंडेलवाल जी जनशक्ति सेवा संस्थान रतलाम मुख्य अतिथि स्वरूप उपस्थित होकर दिप प्रज्वलन कर योग सत्र का शुभारंभ किया तत्पश्चात् अतिथि सत्कार सम्मान कर उद्बोधन देकर युवा योग योद्धाओं शिक्षकों का आत्म बल बढ़ाया गया।
25 दिवसीय आफलाइन/ आनलाइन सहयोग शिक्षक योग प्रशिक्षण शिविर में रतलाम सहित प्रदेश के योग शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं जिसमें मुख्य मार्गदर्शन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट राज्य प्रभारी आदरणीय श्री राजेंद्र आर्य भाई जी पतंजलि योग समिति म.प्र. पश्चिम राज्य प्रभारी आदरणीय श्री कृष्ण योगेन्द्र रघुवंशी भाई जी महिला पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी श्रीमती सुमन अग्रवाल राज्य संवाद प्रभारी श्रीमती पिस्ता यादव द्वारा आनलाइन जुड़कर योग अमृत महाकुंभ में सहभागिता देकर योग क्रान्ति की ओर युवा पीढ़ी को अग्रसर कर रहे हैं।
पतंजलि युवा भारत मध्यप्रदेश पश्चिम राज्य प्रभारी आदरणीय भ्राताश्री प्रेमाराम पुनिया जी द्वारा प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर सनातनम योगमय यज्ञमय भक्तिमय प्रशिक्षण देकर संगठन को मजबूत करने में हरसंभव प्रयत्नशील हैं पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम संगठन उनके पुरुषार्थ को नमन वंदन प्रणाम करता हैं।
25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के पश्चात योग क्रांति लिए 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के हर वार्ड उद्यानों जिनालयों समस्त सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि नि:शुल्क अष्टांग योग शिविरों द्वारा स्वास्थ्य से समृद्धि की ओर अग्रसर करने में जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा, पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम महामंत्री सोशल मीडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उत्तम शर्मा महामंत्री सुश्री जयश्री राठोड़ कार्यालय प्रभारी राजश्री राठोड़ सहजिला प्रभारी राजेश चांदवानी पतंजलि चिकित्सालय संचालक अपार उपाध्याय वरिष्ठ योग गुरु प्रकाश चन्द्र बिलाला जिला यज्ञ प्रभारी पं संजय शिवशंकर दवे समस्त संगठन पदाधिकारीगण योग शिक्षकों साधकों का विशेष योगदान मिल रहा हैं।