बदनावर । बदनावर शंखेश्वर पुरम् तीर्थ पर पूर्णिमा महोत्सव के शुभ अवसर पर तपति गर्मी में राहत के लिए परोपकार सम्राट आचार्यदेव के सुशिष्य बंधु बेलडी़ की प्रेरणा से स्वर्गीय श्री मिश्रीलालजी ओरा की पुण्य स्मृति में श्रीमती कुसुमदेवी कैलाशचंदजी ओरा परिवार बड़नगर द्वारा लाभ लेकर गुरु ऋषभ जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मेहता तीर्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी नरेंद्रजी मोदी लाला काका मैनेजिंग ट्रस्टी कैलाशजी औरा बड़नगर द्वारा किया गया। इस अवसर पर धन्नालालजी बोराणा व्यवस्थापक विजय जैन संजय सोनी के साथ ही अनेकों गुरुभक्त उपस्थित रहे। पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर पूजन एवं दर्शन करने वाले यात्रियों का बड़ी संख्या में तीर्थ पर आगमन रहा । मुनिप्रवर श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.की पावन प्रेरणा से इस पूर्णिमा के आयोजन का लाभ श्रीमती गहरी बहन गजराजजी हीरानी परिवार उमरगांव गुजरात द्वारा लिया गया। इस मौके पर मूर्तिपूजक श्रीसंघ की नवकारसी का आयोजन किया गया।