

झुमरीतलैया। आज श्री दिगम्बर जैन विद्यालय परिसर में संत शिरोमणी आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनी श्री 108 निर्वेग सागर जी महाराज पूज्य मुनी श्री 108 शीतल सागर जी महाराज एवं ऐलक श्री 105 निजानंद सागर जी महाराज का विद्यालय में प्रवेश हुआ एवं पूज्य गुरुदेव ने क्लास 3 से क्लास 10 th तक के बच्चों को संबोधन दिया महाराज श्री ने छात्रों को याद करने के तरीके बताये साथ महात्मा गाँधी एवं प्रथम प्रधान मंत्री राजेन्द प्रासद एवं डॉ अबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनकी अच्छाई बताई मुनी श्री ने कहा छात्र यदि सुबह 4 बजे से 6 बजे तक एवं रात 8 से 10 बजे तक पढ़ाई करते तो निश्चित तौर पर टॉपर बन सकते हैं ।
प्रसिद्ध आइ आर टी गौतम कुमार के बारे में बताये, सभी छात्र महाराज श्री के आने से उत्सुक एवं हर्षित थे।
प्रवचन में समाज के 50 लोगो ने प्रवचन का लाभ लिया ।छात्रों नें बेड़ बाजा के साथ जय जय कारो के नारे के साथ विद्यालय में प्रवेश किया । इस मौके पर विद्यालय के संयोजक सुनील छाबड़ा , संदीप सेठी, नवीन सेठी रीता सेठी , मंत्री ललित से ठी उपाध्यक्ष कमल सेठी, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र काला, सुबोध गंगवाल, आशा गंगवाल रानी छाबड़ा आदि लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का मंगलाचारण विद्यालय की छोटी छोटी बच्चियों ने किया।मंच संचालन पं अभिषेक शास्त्री नें किया ।मीडिया प्रभारी नविन जैन,राज कुमार अजमेरा ने उक्त जानकारी दी।