बुजुर्ग से मारपीट करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जैन समाज के लोग पहुंचे एसपी ऑफिस, दिया ज्ञापन

रतलाम । गत दिवस शुक्रवार को दो बत्ती क्षैत्र में गाड़ी ठीक से चलाने की बात पर युवक द्वारा बुर्जुग से मारपीट कर उन्हें गंभीर चोट पहुंचाई और काफी अश्लील गालियां देते जान से मारने की धमकी दी । जिसके विरोध में आज परिजनों के साथ समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया ।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह को दो बत्ती क्षैत्र में नागरवास निवासी श्री अनिल कुमार सकलेचा (जैन) जब अपनी दुकान जा रहे थे तभी रांग साईड से आते हुए युवक ने उन्हें गाड़ी से कट मारा तब श्री सकलेचा ने उक्त युवक को गाड़ी को ध्यान चलाने के लिए बोला तो युवक द्वारा अश्लील गालियां देते हुए उनके साथ नुकीली वस्तु से मारापाटी करने लगा जिससे उन्हें गंभीर चोंटे आई । उक्त मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था । वहीं घटना में घायल बुजुर्ग को जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती भी किया गया था। परन्तु जानकारी के अनुसार उनका पूर्ण ईलाज किए बिना ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ।
उक्त मामले के २४ घंटे बित जाने के बाद भी पुलिस द्वारा उक्त आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही नहीं करने के मामले में जैन समाज के नागरिकों द्वारा अपनी नाराजगी व्यक्त की और आज दोपहर को परिजनों के साथ एसपी ऑफीस पहुंचे जहां उन्होंने आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने एवं बुजुर्ग श्री सकलेचा का पूर्ण ईलाज के किए बिना ही अस्पताल से छुट्टी देने के मामले में कार्यवाही करने के सम्बंध ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन देते समय संयुक्त जैन युवा संघ, पार्षद धर्मेद्र रांका, श्रेयांश सकलेचा, विक्की चाणोदिया, नमन नवलखा , पीयूष बाफना, गोल्डी रांका, नवदीप मूणत, रितेश करवड, अनूप मूणत, विजय भंडारी, शिवलाल बमबोरी, प्रकाश लोढ़ा, कीर्ति बडजात्या, शिवम् मूणत, महेश सेठिया, संजय मूणत, अर्पित वाघमार आदि मौजूद थे।

Play sound