अखंड भारत की कल्पना के साथ भारत माता की मूर्ति का अनावरण

कांचीपुरम । दक्षिण भारत में स्वामी ब्रह्ममयोगानंद जी द्वारा अपने चेन्नई के सास्रलयम आश्रम 84, नीलमुंगलम ववलजे , भारतीनगर ईसरू पोस्ट, चेयरू तालकु कांचीपुरम – 608 808 भव्य अखंड भारत की कल्पना के साथ भारत माता की मूर्ति का अनावरण कर के दुनिया में संदेश दिया है। भारत अखण्ड है अखंड ही रहेगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्यनीय सर संघचालक माननीय मोहन भागवत विशेष रूप से उपस्थित थे। पूज्य शादानी दरबार ठीर्थ, रायपुर के 9 वें पीठाधीश संत श्री डॉ. युधिष्ठिरलाल जी महाराज योगशाक्न्त गुरुकुलम, सस्रलयम पूज्य स्वामी ब्रह्मयोगानन्दजी भी मंच पर उपस्थित थे। परम पूज्य मा. मोहन भागवत द्वारा जन जन को भारत माता के अनुष्ठान के लिए अपने जीवन का समय ,समर्पण और सर्वोच्च निछावर करने की बात कही । साथ ही इस अनुष्ठान को पूर्ण होने से कोई नहीं रोक सकता। माधव सेवा न्यास उज्जैन (भारत माता मन्दिर)ट्रस्टी प्रदीप पांडेय द्वारा साल श्रीफल द्वारा स्वामी श्री ब्रह्म योगानंद जी का अभिनंदन किया है।

Play sound