


मंदसौर निराश्रित विक्षिप्त महिला आश्रम गृह 7 मई 2023 । उपेक्षित और पीड़ित आत्मा को अनदेखा कर परमात्मा की भक्ति करना मुर्दे को सिंगार कराने के समान है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि विश्व के सभी धर्मों ने सेवा को सर्वोपरि धर्म माना है।
उन्होंने कहा बताया कि कोई भी प्राणी किसी भी अभाव में दुखि होता है दम तोड़ता है यह धार्मिकता की दुहाई देने वाले के मुंह पर तमाचा है।
मुनि कमलेश ने बताया कि एक दुखी आत्मा के आंसू पोछना निष्काम निस्वार्थ भाव से चारों धाम की यात्रा से बढ़कर है । राष्ट्रीय संत ने बताया कि हर धर्म स्थान उपासना के साथ-साथ प्राणी मात्र की सेवा के रूप में विकसित हो जाएं तो राम राज्य का सपना साकार हो सकता है। जैन संत ने कहा कि आज भी नारी कहीं भी सुरक्षित नहीं है दहेज भ्रूण हत्या बलात्कार रेप मानसिक यातना से मुक्ति दिलाना हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच ने दिल्ली मध्य प्रदेश महिला शाखा के मंत्री अनामिका जैन के द्वारा अनामिका जन कल्याण सेवा समिति द्वारा जो सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। कमलेश जैन, अजीत खटोड़, नेहा जैन गरोठ ने उनका अभिनंदन किया गया।