रतलाम। कल 9 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ नारी सम्मान योजना में पंजीयन का कार्य प्रारंभ होगा भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी योजना के पंजीयन का कार्य का शुभारंभ करेंगे शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया है कि कांग्रेस ने हमेशा नारी समृद्धि और नारी शक्ति के लिए प्रयास किए हैं इसी संदर्भ में कांग्रेस द्वारा इस योज़ना के माध्यम से संकल्प पत्र दिया जा रहा है जिसमें कांग्रेस सरकार बनने पर प्रत्येक महिलाओं को ₹1500 रुपए एवं ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। कल रतलाम शहर में सम्मान योजना का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक आदरणीय कांतिलाल जी भूरिया करेंगे! शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रदेश महासचिव श्रीमती यास्मीन शेरानी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, राजीव रावत, मंसूर अली पटौदी, रजनीकांत व्यास, सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा, इंटक अध्यक्ष अरविंद सोनी, पार्षद सचेतक श्रीमती आशा रावत, सद्भावना प्रकोष्ठ सुनील पारेख, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हितेश पैमाल, व्यापारी प्रकोष्ठ विशाल डांगी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ रमेश शर्मा, प्रशिक्षण विभाग अमर सिंह शेखावत, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वुसत, ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से पंजीयन करने की अपील की है।