अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इक़बाल सिंह लालपुरा मुलाक़ात की

रतलाम । जैन समाज की अल्पसंख्यक मामलों की शिखर संस्था अखिल भारतीय जैन अल्पसंख्यक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इक़बाल सिंह लालपुरा से दिल्ली में अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय पर मुलाक़ात की। जिसमें जैन समाज के अति प्राचीन तीर्थ बनारस के चन्द्रावती तीर्थ के जीर्णोद्धार , जैन पाठशालाओं को अनुदान एवं पाठशाला शिक्षकों की सैलरी व जैन समाज के व्यापार ऋण तथा स्कालरशिप में आ रही समस्याओं जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनके समाधान पर ज़ोर दिया श्री लालपुरा ने यथाशीघ्र समस्याओं के निराकरण एवं चन्द्रावती तीर्थ बनता उत्तरप्रदेश के जीर्णोद्धार हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । इस प्रतिनिधि मंडल में महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप भंडारी पुणे और राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सौरभ भंडारी रतलाम मौजूद रहे ।