



दलोदा (भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र 9 मई 2023) । संत मानवता के बगीचे में माली बनकर समर्पित होंगे तभी मानवता गुलजार होगी। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने श्रमण संघीय पदाधिकारी संत सम्मेलन जिसमें करीब तेरा सो साधु साध्वी है कश्मीर से कन्याकुमारी तक अटक से कटक तक जिसका कार्य क्षेत्र है लाखों उपासक देश के कोने कोने में है की विचार गोष्ठी को संबोधित करते कहा कि संत मानवता के मालिक नहीं माली बनकर बुराइयों को रोकने और अच्छाइयों को आगे बढ़ाने में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि संत मालिक बनकर मठों में बंद हो जाएंगे तो धर्म स्थलों के ताले कौन खोलेगा और उनका अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।
मुनि कमलेश ने कहा कि हिंदुस्तान में सात लाख के करीब गांव हैं और लाखों संत हैं एक-एक गांव गोद लेकर शिक्षा चिकित्सा नशा मुक्ति पर्यावरण भ्रष्टाचार आतंकवाद हिंसा विश्व शांति के लिए काम करें रामराज्य का सपना साकार हो जाएगा।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की ओर से अखिल भारतीय वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के प्रवर्तक श्री विजय मुनि जी प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी श्रमण संघीय राष्ट्रीय मंत्री कमल मुनि कमलेश उप प्रवर्तक श्री अरुण मनिजी उपप्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनि जी अभिगृहधारी उप प्रवर्तक श्री राजेश मुनि जी आदि वरिष्ठ पदाधिकारी संतो की विचार गोष्ठी में महासती रमणीक कुंवरजी महास ती प्रियदर्शना सहित करीब 23 साधु साध्वी ने भाग लिया।
प्रवर्तक विजय मुनि जी ने सुझाव दिया कि सभी संप्रदायों में परस्पर प्रेम और सद्भाव का माहौल बने यही धार्मिकता का प्रथम लक्षण है
प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनि जी बताया कि हम सभी का प्रयास हो महावीर का शासन मजबूत हो उसी में हमारी सुरक्षा है। उप प्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी और चंद्रेश मुनि जी ने कहा कि कट्टर सांप्रदायिकता की बेडियो से धर्म और मानव समाज को मुक्त कराना समय की सबसे बड़ी मांग है। उप प्रवर्तक राजेश मुनि जी तपस्वी राजाराम मुनि जी ने संत और संस्कृति की रक्षा के लिए आव्हान किया।
राष्ट्रीय पदाधिकारी संतो ने मिलकर सभी संप्रदाय के आचार्य से अनुरोध किया 5 महीने के चातुर्मास में संवत्सरी पर एक दिन एक साथ मनाया जाए दीक्षार्थी चंदनाबहन ने अनुशासित सिपाही की तरह काम करने का संकल्प लिया दीक्षा के उपलक्ष में अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की ओर से 9 से 11 मई तक तीन दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का निशुल्क आयोजन किया जा रहा है 10 मई को दीक्षार्थी बर घोड़ा एवं रात्रि को नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।