रतलाम 09 मई 2023। जिला सहकारी बैंक मर्या. से सम्बद्ध 102 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण में शिविर का आयोजन 10 मई से 25 मई तक किया जा रहा है। जिले के प्रत्येक पैक्स के माध्यम से पात्र किसानों को नवीन केसीसी साख पत्र प्रदान किया जा रहा है एवं साख पत्र का नवीनीकरण किया जा रहा है।
महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. ने किसानों से अनुरोध किया है कि नवीन केसीसी प्राप्त करने, साख पत्र का नवीनीकरण हेतु संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें ताकि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज योजनान्तर्गत फसल ऋण, पशुपालन ऋण प्राप्त हो सके।