स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु जांच दल गठित

रतलाम 09 मई 2023। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जारी आदेशानुसार जिले की समस्त नगरीय निकायों में शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के टूलकिट अन्तर्गत नगरीय निकायों द्वारा की गई जमीनी तैयारियों एवं आयोजित विभिन्न गतिविधियों, कार्यों यथा जीएफसी, स्टार रेकिंग, सर्टिफिकेशन इत्यादि के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण हेतु जांच दल गठित किया गया है। जांच दल में रतलाम शहर हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। इसी तरह रतलाम ग्रामीण, जावरा, आलोट तथा सैलाना अनुविभागों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे।

Play sound