सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं : श्री कुमावत

रतलाम 09 मई 2023। विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक गतिविधियां ना केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारती हैं अपितु राष्ट्र प्रेम की भावना भी जागृत करती हैं जो देश के विकास में सहायक सिद्ध होती है। यह बात उत्कृष्ट विद्यालय विद्यालय में 10 दिवसीय सतत एवं व्यापक अधिगमन व मूल्यांकन के उदघाटन के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुभाष कुमावत ने कही।
श्री सी.एल. सलित्रा ने कहा कि शिक्षकों के द्वारा किया गया नवाचार से उनकी स्वयं की भी प्रगति सम्भव होती हैं और विद्यार्थियों में भी नया आत्मविश्वास उत्पन्न होता हैं। नोडल अधिकारी श्री अशोक लोढ़ा ने कहा कि प्रशासन द्वारा किया गया यह कार्य विद्यार्थियों को सही दिशा में ले जाने वाला कदम है। भोपाल से आये अधिकारी श्री राकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर के प्रथम दिन शिक्षक एवं प्राचार्य के लिए लेखन कौशल, प्रश्नोत्तरी, लोकगीत, निबंध स्पर्धा, प्राथना सभा जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें श्री जितेन्द्र जोशी, श्री मुकेश खराड़ी, श्री संजय शर्मा, श्री प्रकाश पंचोली, श्री मुकेश डामोर, श्री लक्ष्मीनारायण प्रजापति, अर्चना टांक, श्री अर्पित जैन विजेता रहे।
शिविर का प्रारंभ अतिथि ने सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया । शिविर 18 मई तक चलेगा जिसमें जिले के 300 से अधिक प्राचार्य व शिक्षक भाग ले रहे है। शिविर में मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री समरथ सिंह भूरिया, ममता अग्रवाल, अनिता सागर, शशिकला रावल, श्री आर. एन. केरावत, श्री गोपाल वर्मा,विनीता ओझा, श्री अशोक बंसल, सरोज शर्मा, आरती सिसोदिया, नीलू वर्मा, श्री कमल सिंह राठौड़, अनसूइया पिपरिवाल, श्री बाबुलाल राठौड़, श्री संतोष अधिकारी, मधु परिहार, श्री ललित मेहता, रितेश कुमार उपस्थिति थे। संचालन विनीता ओझा ने किया।

Play sound