रतलाम 09 मई 2023। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय आगामी 12 मई को एक दिवसीय प्रवास पर रतलाम आएंगे । श्री उपाध्याय रतलाम में 12 मई को शाम 4:00 बजे जन अभियान परिषद से जुड़े नवांकुर संस्थाओं, प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, पेसा एक्ट समन्वयक, सीएम फेलो, जनसेवा मित्रों की संयुक्त समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे । विश्व योग दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा होगी ।