- योजनाओं का लाभ दिलाये जाने हेतु 5 स्थानों पर शिविरों का आयोजन
- विधायक श्री काश्यप व महापौर श्री पटेल ‘‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ का आज करेंगे शुभारंभ
रतलाम 9 मई । मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं एवं शासकीय कार्यालय में नागरिक सेवाओं के प्रदाय से संबंधित लंबित आवेदन, आवेदनों का निराकरण में शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ के द्वितीय चरण में 5 स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया है।
‘‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ का शुभारंभ आज 10 मई बुधवार को विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास (गुड्डू भैय्या), विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी व पार्षदगणों द्वारा प्रातः 10 बजे अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में किया जावेगा।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि 10 से 26 मई तक चलाये जाने वाले ‘‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ के तहत अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड, नगर निगम आईटी सेल, हरमाला पम्प हाउस व नरसिंग वाटिका में कार्यालयीन समय में शिविर का आयोजन किया गया है। आयोजित शिविरों में भारत सरकार व राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को दिलाया जायेगा। योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित ना रहे इस हेतु चिन्हित योजनाओं के अन्तर्गत प्रदत्त लाभों का सत्यापन किया जावेगा एवं लाभ से वंचित हितग्राही की पहचान की जावेगी एवं लाभ से वंचित हितग्राही का उसी समय योजना से संबंधित आवेदन भरवाया जावे जाकर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराकर आवेदन के साथ संलग्न किये जावेंगे।