जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाना पुण्य का कार्य-श्री काश्यप

  • जनकल्याण के कार्य में सभी करें सहयोग-श्री पटेल
  • ‘‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ का द्वितीय चरण का शुभारंभ संपन्न
  • 10 से 25 मई तक 5 स्थानों पर आयोजित होंगे शिविर

रतलाम 10 मई । प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने बड़ी ही संवेदनशीलता से जनकल्याणकारी योजनाऐं बनाई है, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित किये जान हेतु जनसेवा अभियान चलाया गया है जो कि पुरे देश में मिसाल के रूप में कायम हुआ है।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप ने अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में जनसेवा अभियान शिविर शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों का दिलाना पुण्य का कार्य है। हमारे मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने समाज के हर वर्ग के व्यक्ति के उत्थान के लिये बड़ी ही संवेदनशीलता से योजनाऐं बनाई है इन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाना हम सभी का कर्तव्य है।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजना बनाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित किये जाने के सपने को साकार कर रहे है।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि ‘‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान-2’’ में आयोजित शिविरों में पार्षदगण अपने-अपने वार्ड के शेष रहे हितग्राहियों को लाकर उन्हे लाभान्वित करवायें तथा व्यक्तिगत रूप से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें।
प्रारंभ में विधायक श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार, एसडीएम रतलाम शहर श्री संजीव केशव पाण्डे, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, श्री विनोद यादव, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, महापौर परिषद सदस्य श्री भगतसिंह भदौरिया, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद श्री हितेश कामरेड, श्री धर्मेन्द्र रांका, श्री बलराम भट्ट, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती शबाना, श्रीमती अनिता वसावा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, श्री हेमराज वसावा, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, उपयंत्री श्री मनीष तिवारी आदि ने मॉं सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की शुरूआत की।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि 10 से 26 मई तक चलाये जाने वाले ‘‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ के तहत अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड, नगर निगम आईटी सेल, हरमाला पम्प हाउस व नरसिंग वाटिका में कार्यालयीन समय में शिविर का आयोजन किया गया है। आयोजित शिविरों में भारत सरकार व राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को दिलाया जायेगा। योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित ना रहे इस हेतु चिन्हित योजनाओं के अन्तर्गत प्रदत्त लाभों का सत्यापन किया जावेगा एवं लाभ से वंचित हितग्राही की पहचान की जावेगी एवं लाभ से वंचित हितग्राही का उसी समय योजना से संबंधित आवेदन भरवाया जावे जाकर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराकर आवेदन के साथ संलग्न किये जावेंगे।

Play sound