रतलाम । कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में रतलाम जिला मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में शिकायतों के निराकरण में लगातार प्रदेश का अग्रणी जिला बना हुआ है। माह अप्रैल के लिए जारी की गई राज्य स्तरीय रैंकिंग में रतलाम जिले ने कुल वेटेज स्कोर 82.68 एवं ए ग्रेड के साथअपने समूह में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायत निराकरण में रतलाम जिला 9 बार से ए ग्रेड लाते हुए लगातार टॉप फाइव में बना हुआ है।