आज से प्रारम्भ हुआ महाराणा प्रताप व छत्रसाल बुदेंला जन्म जयंती महोत्सव

रतलाम । श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मण्डल के तत्वाधान में आज से तीन दिवसीय महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल बुंदेला जन्म जयंती महोत्सव की शुरूआत आज साफा धारण, तलबारवाजी, चेयररेस एवं रांगोली प्रतियोगिता के साथ हुई। राजपूत धर्मशाला हाथीखाना पर महाराणा प्रताप जन्म जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता के साथ ही तीन दिवसीय जन्मोत्सव की धूमधाम से शुरूआत हुई। राजपूत नवयुवक मंडल एवं महिला मण्डल के संरक्षक कोमलसिंह राठौर, न्यास अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गोयल, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह देवड़ा, महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी राठौर ने बताया कि 63 वें वार्षिक उत्सव के अन्तर्गत तीन दिवसीय आयोजन में कल दिं. 21 मई 2023 को प्रात: 8 बजे से एथेलिटिक स्पर्धा नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउण्ड पर होगी तथा 4 बजे खेलकूद एवं अन्य स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरूस्कार देने के साथ ही, छात्र-छात्राओं, वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा । साथ ही वरिष्ठ समाजसेवियों को राजपूत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा तथा 22 मई को भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाएगी ।
आज हुई स्पर्धाओं में साफा धारण स्पर्धा में प्रगृति हरिसिंह भाटी प्रथम, दिव्या प्रहलादसिंह भाटी द्वितीय, दिव्य प्रतापसिंह पंवार तृतीय विजेता रहे। तलबारबाजी स्पर्धा में- ध्रुविका रणजीतसिंह राठौर प्रथम, कुंवररामशैलेन्द्रसिंह राठौर द्वितीय, शिवांगी प्रतापसिंह चौहान तृतीय रहे।
चेयर रेस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ट्रीसा विजयसिंह पंवार प्रथम, निशील रणजीत सिंह खिंची द्वितीय, शिवम भूपेन्द्रसिंह चौहान, तृतीय रही । चेयररेस सीनियर वर्ग – वैदिका सुरेन्द्रसिंह चौहान प्रथम, रामकुंवर भैरूसिंह चौहान द्वितीय, दीपिका धीरजसिंह गोयल तृतीय रहे । इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता – सोनाक्षी देवेन्द्रसिंह पंवार प्रथम, आस्था देवेन्द्रसिंह राठौर द्वितीय, वैदिक सुरेन्द्रसिंह चौहान तृतीय रहे एवं यशस्वी प्रकाशसिंह गोहिल, हलचल हरिसिंह भाटी, ट्रीसा विजयसिंह पंवार को  प्रोत्साहित पुरूस्कार के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वश्री किशोरसिंह चौहान, सुरेशसिंह चावड़ा, मनोहरसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह चौहान, राजेन्द्रसिंह पंवार, विशालसिंह चावड़ा, दाडमसिंह राठौर, चेनसिंह सांकला, शंभूसिंह सिसौदिया, सुरेन्द्रसिंह वाघेला, जोगेन्द्रसिंह सिसौदिया, देवेीसिंह राठौर, कमलसिंह राठौर, रघुवीरसिंह सांकला, श्रीमती कविता देवड़ा, श्रीमती मंजुला गेहलोत, श्रीमती गायत्री चौहान, श्रीमती मधु भदौरिया आदि समाजजन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्रसिंह गोयल एवं आभार शैलेन्द्र सिंह देवड़ा ने माना ।

Play sound