महर्षि दयानंद वैदिक विद्यालय का पांचवी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत में आठवीं का परीक्षा परिणाम 95% रहा

रतलाम। महर्षि दयानंद वैदिक विद्यालय की पांचवी के विद्यार्थियों में प्रथम स्थान आमना पिता मोहम्मद अशरफ, द्वितीय स्थान दिव्यांशी पिता अनिल डाबी व तृतीय रोहित पिता प्रमोद कुशवाह रहे। इसी प्रकार आठवीं के परीक्षा परिणाम में विद्यालय में प्रथम स्थान पर कुमारी पायल पिता राजेंद्र प्रसाद भाटी, द्वितीय स्थान ईशान्त सिंह पिता प्रताप सिंह चौहान ने प्राप्त किया । सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार व समिति के पदाधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं व बधाई दी गई। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा दी गई।

Play sound