जावरा जिला बनाओ समिति गठित, समिति में सभी दलों के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों का रहेगा समावेश : घर घर जाकर करेंगे हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा को जिला बनाने के लिए समाजसेवी वरुण श्रोत्रीय एडवोकेट एवं पिंकेश मेहरा एडवोकेट के आह्वान पर सोमवारिया स्थित मांगलिक भवन पर बैठक आयोजित की गई । बैठक में प्रस्ताव पारित किए गए कि प्रस्तावित जावरा जिला अंतर्गत जावरा, सुखेड़ा, पिपलोदा, कालूखेड़ा, ढोढर, रिंगनोद, हाटपिपलिया, ताल, आलोट, सरसी एवं बड़ावदा आदि स्थानों के सभी वार्ड पार्षदों, सरपंच, जनपद प्रतिनिधि, जिला पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग लेकर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया जाए । इसी के साथ गणमान्य नागरिकों, विभिन्न दलों के नेताओं, विभिन्न समाज के अध्यक्ष, विभिन्न व्यापारी संगठन की विस्तारित बैठक में सुझाव लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाए । बैठक में जन चेतना मंच के अध्यक्ष सुजान कोचट्टा पत्रकार व महामंत्री जगदीश राठौर पत्रकार द्वारा 25 वर्षों से रतलाम को संभाग एवं जावरा को जिला बनाने के प्रयास की प्रशंसा करते हुए पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया । बैठक में महेंद्र गंगवाल, सर्राफ प्रकाश कांठेड़, अभय कोठारी, देवेंद्र शर्मा शेखर नाहर, अजय श्रीवास्तव एडवोकेट, विनोद मेहता, शैलेष मारवाड़ी, अशोक सुराना, सुरेश सोलंकी दशरथ कसानिया, अनु मलिक, देवेंद्र धारीवाल, गोपाल सैनी, नितेश धाकड़ एवं वीरेंद्र धाकड़ ने ने बैठक में उपस्थित रहकर सुझाव दिए । बैठक का संचालन पार्षद कन्हैयालाल हाड़ा ने किया । आभार दशरथ कसानिया ने माना।

Play sound