ओल्ड पेंशन लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त मंच द्वारा मशाल रैली निकाली गई, कर्मचारी हाथों में मशाल लिए सड़कों पर निकले

जे.सी. बैंक डायरेक्टर श्री खान ने रेली का सम्मान किया

जावरा/रतलाम (अभय सुराणा) । न्यू पेंशन खत्म कर ओल्ड पेंशन लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त मंच द्वारा 21 मई रविवार को मशाल रैली निकाली गई। कर्मचारी हाथों में मशाल लिए सड़कों पर निकले तो नजारा क्रांतिकारी माहौल का दिखाई दिया। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन , पुरानी पेंशन बहाली संघ तथा एसटीएससी संघ के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन था। इसमें बड़ी संख्या में रेलवे के अलावा राज्य कर्मचारी भी शामिल हुए। रैली मंडल चिकित्सालय रतलाम से शाम 7.30 बजे शुरू हुई। दो बत्ती होते हुए रेलवे स्टेशन पर समाप्त हुई।
मशाल की तपिश में ठंडाई के इंतजाम
इससे पहले रैली रेलवे कॉलोनी स्थित जैसी बैंक पहुंची। तब जैसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान ने कोल्डड्रिंक का इंतजाम किया। फूलों से रैली का भव्य स्वागत किया गया। वेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन और वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ एससी एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का फूल माला से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जे सी बैंक डायरेक्टर श्री खान के साथ प्रताप सिंह गिरी, महेंद्र सिंह राठौर, दीपक भारद्वाज,जयपाल सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह एल, बेनी प्रसाद मीणा, साजिद खान, धीरज प्रजापति, शकील कुरेशी ,श्याम नारायण अकोदिया, पीयूष व्यास, नवल सिंह भूरिया, अशोक टंडन, अमित चौहान, महेश मीणा, मुकेश कुमार, जलज शर्मा अन्य साथी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Play sound