

रतलाम । म.प्र. कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ कुशवाहा द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव, रतलाम जिले के विधायकद्वय एवं जिला कांग्रेस नेताओं की अनुशंसा पर व राजेश प्रजापत की कांग्रेस के प्रति निष्ठा, लगनशीलता व सक्रियता को देखते हुए रतलाम शहर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग पद पर श्री राजेश प्रजापत को मनोनीत किया गया है । साथ ही आशा व्यक्त की गई है कि म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी की भावना अनुसार पिछड़ा वर्ग विभाग के माध्यम से जिला स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती हेतु सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निवार्हन करेंगे ।
श्री राजेश प्रजापत के मनोनयन पर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह अठाना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारस सकलेचा (दादा), संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष कुसुम चाहर, संगीता काकरिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, महासचिव प्रभु राठौर, प्रवक्ता जोएब आरिफ, पंकज शर्मा, पं. राजेश दवे, संजय दवे, राजीव रावत, महामंत्री मुकेश कोठारी, संजय छाजेड़, विशाल डांगी, रजनीकांत व्यास, अमरसिंह शेखावत मतदाता पुन: निरीक्षण एवं प्रशिक्षण जिला प्रभारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, सोहेल काजी, गणेश यादव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, पार्षद कमरूद्दीन कचवाय, रामचन्द्र धाकड़, अफजल कप्तान, वहीद शैरानी, नासिर कुरैशी, फकरू भाई, किशन दा, सेवादल अध्यक्ष महिद मिश्रा, शांतु गवली, इक्का बैलूत, शीतल सेन, रमेश शर्मा, ललित चौपड़ा, राजेन्द्रसिंह चौहान, हिम्मत जेथवार, सलीम टेलर, टीनू मेन, मदन दवे, अनिल पुरोहित, जितेन्द्र हाड़ा, जितेन्द्र मिर्ची, जितेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र ठन्ना, सुनील डांगी, राजेन्द्र शर्मा, अनिल जोशी, कुतबी भाई, ओमजी पहाडिय़ा, रवि वर्मा, सोनू यादव, धर्मेन्द्र व्यास, अनिल तलेरा सहित कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, इष्टमित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की।