जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर का संकल्प पद ग्रहण समारोह हुआ

रतलाम। आज जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के संकल्प पद ग्रहण समारोह में jsgif के उपाध्यक्ष श्री हेमंत जी जैन, jsg mp रीजन के चेयरमैन श्री प्रितेश जी गादिया , रीजन के उपाध्यक्ष संदीप जी रांका, रतलाम झोन कॉर्डिनेटर श्री जयंतीलाल जी डांगी, मंगल यात्रा के कॉर्डिनेटर mp रीजन श्री ललित जी कांठेड़, jsgif के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री दीपेन्द्र जी कोठारी, निर्वतमान अध्यक्ष श्री संतोष जी चाणोदिया, jsg रतलाम ग्रेटर के सभी मार्गदर्शक पूर्व अध्यक्ष जी , साथी पदाधिकारी गण, संचालक मंडल के साथी, jsg रतलाम के सभी ग्रुप के साथी मित्रो , आमंत्रित अतिथि गण ओर ग्रेटर परिजनों के सानिध्य में श्री संजय – संगीता खमेसरा को अध्यक्ष पद, श्री संदीप- रचना चौरड़िया को उपाध्यक्ष, निलेश-मधु गोधा, संजय- शोभना चपरोट को सचीवद्वय , श्री प्रमोद- सरिता धींग को कोषाध्यक्ष पद का दायित्व देकर शपथ दिलाई गई। साथ ही संचालक मंडल के साथी गणों को भी शपथ दिलाई गई ।
इस शुभ अवसर पर ग्रुप में सेवा गतिविधि के अपने विजन में एक विद्यार्थी के इंजीनियरिंग की पढ़ाई हेतु ₹21000 की सहायता की घोषणा की और उस लाभान्वित परिवार को यह राशि समर्पित की। स्वागत उदबोधन नवोदित सचिव श्री निलेश गोधा ने दिया। कार्यक्रम संचालन श्री संजय पालरेचा ने किया एव आभार संजय चपरोट ने माना ।

Play sound