धारीवाल वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा सम्मानित

जावरा (अभय सुराणा) । निष्पक्ष रुप से समाचारों का प्रकाशन करना तथा पाठकों का विश्वास अर्जित करना तथा ब्रेकिंग न्यूज़ के माध्यम से शहर की महत्वपूर्ण खबरों की जानकारी तत्काल देना ऐसे पत्रकार निलेश धारीवाल का श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के परामर्शदाता अभय सुराणा ने अपने अध्यक्ष कार्यकाल के अवार्ड से सम्मानित किया हम सब के लिए गर्व की बात है‌।
उक्त विचार धारीवाल का सम्मान करते हुए नगरपालिका के उपाध्यक्ष श्री सुशील कोचट्टाने कहीं। संस्था के पूर्व अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि धारीवाल ने वरिष्ठ सेवा समिति की रचनात्मक एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस अवसर पर श्री धारीवाल को माला पहना कर तथा शाल ओढ़ाकर एवं अध्यक्षीय अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Play sound