12 सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ज्ञापन दिया

जावरा (अभय सुराणा ) । न्यू बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जावरा,पिपलोदा ने आज अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्र के विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय को संरक्षक हंसराज नीमा, शैलेन्द्र कुमार दवे,अध्यक्ष किरण गहलोत,सचिव ज्योति पांचाल,दिनेश उपाध्याय, रेखा वर्मा,ईना दास, अनिल पटेल,अकील,रेखा बोरीवाल,सायरा खान, आदि ने ज्ञापन सोपा।प्रमुख मांगो में वेतन विसंगति दूर करना,पदनाम परिवर्तन करना,ओल्ड पेंशन लागू करना,ए एन एम को नर्सिंग केडर में शामिल करना आदि शामिल है,विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने तत्काल सवेदनशीलता,जागरूकता के साथ मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल के ओएसडी श्री मनीष रस्तोगी से मोबाइल पर बात कर स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगो को मानने के संबंध में चर्चा की,साथ ही डॉ पांडेय ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही भोपाल में मुख्यमंत्री जी से भी इस ज्ञापन के संदर्भ में अलग से चर्चा करूँगा। यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी ।

Play sound