जैन समाज कोडरमा में मनाया गया श्रुतपंचमी महोत्सव विद्यासागर पाठशाला ने निकाली प्रभात फेरी

झुमरीतिलैया । ज्ञान के प्रकाश को,अंतरंग के उजास को, जैनत्व के प्रभाष को, जिनधर्म के प्रवाह को, भटके हुए को जगाने को, जिनश्रुत की महिमा बताने को, जिनवाणी माता आई है,आत्मबल प्रगटाने को।
दिनाँक 24/05/2023 को श्रुत पंचमी के शुभ अवसर पर जैन मन्दिर से झंडा चौक पुनः वापस जैन मन्दिर तक प्रभात फेरी के रूप में श्रुत पालकी यात्रा निकाली गई,जैन समाज और श्री दिगंबराचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चे और युवक श्वेत परिधान में पालकी लेकर गाजे बाजे के साथ निकले साथ ही बहुत संख्या में महिलाएं ,बच्चे भी जयघोष करते हुए भक्तिभाव से विभोर होकर चल रही थी,पालकी यात्रा के पश्चात् मन्दिर सभागार में नित्य पूजन के बाद शास्त्र पूजन श्रुतस्कंध विधान संगीतमय रूप में श्री सुबोध जी गंगवाल के द्वारा भक्तिपूर्वक करवाया गया।
श्रुत पंचमी दिगंबर जैनो का पर्व है | यह प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। दिगंबर जैन परंपरा के अनुसार श्रुत पंचमी पर्व, ज्ञान की आराधना का महान पर्व है, जो जैन भाई-बंधुओं को वीतरागी संतों की वाणी सुनने, आराधना करने और प्रभावना बांटने का संदेश देता है।इस दिन भगवान महावीर के दर्शन को पहली बार लिखित ग्रंथ के रूप में प्रस्तुत किया गया था। पहले भगवान महावीर केवल उपदेश देते थे और उनके प्रमुख शिष्य (गणधर) उसे सभी को समझाते थे, क्योंकि तब महावीर की वाणी को लिखने की परंपरा नहीं थी। उसे सुनकर ही स्मरण किया जाता था इसीलिए उसका नाम ‘श्रुत’ था।
इस उपलक्ष्य में जैन विद्यासागर पाठशाला के बच्चों के द्वारा सन्ध्या आरती के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे जिनवाणी ग्रन्थ का महत्त्व एवम् विशेषताओं की सजग प्रस्तुति दी गई।इस समारोह में समाज के मंत्री ललित सेठी,सरोज पापड़ीवाल ,श्री दिगंबराचार्य विद्यासागर पाठशाला की परिवार की सभी सदस्य एवम शिक्षिकाओं के साथ जैन महिला समाज की अध्यक्ष श्री मति नीलम सेठी,मंत्राणी आशा गंगवाल, आदि सेकड़ो की संख्या में लोगो की मौजूदगी से पूरा हॉल खचाखच भरा था।कार्यक्रम का मंगलदीप प्रवज्जलन कोलकाता निवासी श बनारसी दास, शांति देवी, बाहुबली ,नेहा जी ने किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन पाठशाला शिक्षिका सुश्री अंकिता सेठी ने किया।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पाठशाला की संयोजिका श्रीमती सुनीता सेठी ने किया।
इस पूरे कार्यक्रम की परियोजना निर्देशिका पाठशाला शिक्षिका सुश्री क्षमा सेठी थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,नवीन जैन ने दी।

Play sound