सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव प्रारंभ

रतलाम । सात दिवसीय संगीत में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव एवं एकादशी उद्यापन का प्रारंभ आज दिनांक 25 मई 2023 गुरुवार से 31 मई 2030 बुधवार तक कथा व्यास- श्रीमद् भागवत प्रवक्ता आचार्य पंडित श्री राम मिलन जी शास्त्री वृंदावन द्वारा कथा का वाचन। किया जा रहा है। इसके मुख्य यजमान शारदा दशरथ शर्मा है। कथा का समय दोपहर 2:00 से 6:00 बजे तक रहेगा। स्थान श्री शिव शक्ति धाम पानी की टंकी के पास विनोबा नगर रतलाम।यजमान दशरथ शर्मा ने बताया कि सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की कामना से भागवत कथा रखी गई है। आज दिनांक 25 मई 2023 गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे से चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर कथा स्थल शिव शक्ति धाम पहुंची। जिसमें अधिक से अधिक क्षेत्र की महिलाओं में भाग लिया। सभी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर रखा था। कलश यात्रा में सभी महिलाओं ने लाल व पीले वस्त्र धारण करे हुए थे। कलश यात्रा के समापन के पश्चात यजमान श्री दशरथ शर्मा व शारदा शर्मा द्वारा।पोथी पूजन किया गया तथा आचार्य पंडित श्री राम मिलन जी शास्त्री द्वारा कथा। प्रारंभ की गई। कथा में श्र गंगाबाई, विमला बाई, शारदा शर्मा, शोभा, शर्मा, अंजू शर्मा, कविता जी, मिशा जी सुरेंद्र शर्मा, खेमचंद शर्मा रमेश शर्मा ,प्रदीप शर्मा दीपक शर्मा ,सचिन शर्मा , हिमांशु शर्मा, अर्पित ,विनीत, अभिषेक,जयश, काव्या आशिका ,दर्शिका, शाश्वत, नाव्या, कनिष्क, शिवन, प्रियांशी, रचना शर्मा ,निर्दोष शर्मा, रेखा शुक्ला, विजय शुक्ला सहित क्षेत्र के रहवासी उपस्थित थे।

Play sound