हिन्दू तिथि विक्रम संवत २०८० कैलेण्डर का विमोचन

रतलाम । जगत गुरु शंकराचार्य श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के द्वारा आज अखंड ज्ञान आश्रम चल रही कथा के समापन पश्चात हिन्दू तिथि कैलेण्डर का विमोचन किया गया। भारत गौरव अभियान के संयोजक अनिल झालानी की ओर से प्रकाशित इस कैलेण्डर के विमोचन पर जगत गुरु श्री शंकराचार्य जी महाराज ,श्री देवस्वरुपा जी महाराज , श्री आत्मानंद जी सरस्वती दंडी स्वामी, महापौर प्रहलाद पटेल ,मनोहर पोरवाल,बजरंग पुरोहित ,राजेश दवे आदि उपस्थित थे। श्री अनिल झालानी ने बताया कि विक्रम संवत २०८० हिन्दी वर्ष का यह कैलेण्डर अंग्रेजी महीनो और तारीखों पर होने वाली तिथियों के हिसाब से स्पष्ट रुप से दिखाने पर हिन्दी महीनों तथा तिथियो का विशेष महत्व दिया गया । आपने बताया कि कैलेण्डर एकादशी व्रत रखने वाले धार्मिक लोगों के लिये काफी महत्वपूर्णरहेगा । यह कैलेण्डर उन भक्त को भेंट दिये जाने है ,जो हिन्दू एकादशी व्रत के महत्व को नियमित रुप से पालन करते है । श्री झालानी ने बताया कि इस वर्ष प्रतिकात्मक स्वरुप कैलेण्डर बनवाये है, उनका प्रयास होगा कि वह आगामी वर्षों में और अधिक स्पष्टता के साथ इस कैलेण्डर को भावी पीढ़ी को हिन्दू माह पक्ष , तिथि तथा त्यौैहारों का ज्ञान कराने के दृष्टिकोण से विकसित कर अधिकाधिक सनातनी घरों में पहुंचाने का प्रयास करेंगे ।

Play sound