पुरस्कार हमें श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं

रतलाम। हमारे कार्यों की प्रशंसा और पुरस्कार हमें और तीव्र रूप से श्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं । समाज सेवा के क्षेत्र में हमारी सेवाएँ महत्वपूर्ण होती है उनका आकलन यदि समय-समय पर होता रहे और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कार्य करने वाले को पुरस्कृत किया जाए तो समाज में श्रेष्ठ कार्य करने वालों की कमी नहीं रहेगी।
उपरोक्त विचार जयपुर में आयोजित लायंस क्लब इंटरनेशनल की मल्टीपल कॉन्फ्रेंस में रतलाम लायंस के पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त पुरस्कारों पर लायंस ऑफ रतलाम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 जीवन के के प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित लायन योगेंद्र रूनवाल ने व्यक्त किए । आपने लायन सदस्यों से और उत्तम कार्य कर समाज के वंचित लोगों की सेवा का अनुरोध किया। रीजन चेयरपर्सन वीणा छाजेड़ ने कहां की हमें लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए तभी हमें सफलता प्राप्त होती है यही हमारी सच्ची सेवा है । डॉ. सुलोचना शर्मा ने कहा कि व्यवस्थित तकनीकी रूप से हमें लायन वाद को समझना होगा तभी हम समाज में अपनी पहचान स्थापित कर पाएंगे पुरस्कार हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं । श्री रवि बोथरा एवं संतोष जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।
सत्र 2023 24 के लिए मनोनीत रीजन चेयरपर्सन लायन दिनेश शर्मा ने बताया कि रतलाम नगर के उक्त पांचो विभूतियों को जयपुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के राज्यपाल  श्री थावरचंद गहलोत द्वारा डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ पदाधिकारी कुलभूषण मित्तल, साधना सोडाणी, परविंदर सिंह भाटिया, यश शर्मा, अतुल मित्तल आदि की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । समारोह में वरिष्ठ लायन गोपाल जोशी, सुनील के. जैन, नीरज सुरोलिया, बी.के. जोशी, प्रीति सोलंकी, अशोक दख, प्रदीप लोढा, महेश व्यास, रमेश उपाध्याय, मनीष जोशी, चेतन परिहार, डब्ल्यू.वी.ढलवानी कल्पना राजपुरोहित, भावना पुरोहित, प्रथमा कोशिक, पुष्पा वासन, कविता राजपुरोहित, सुनीता पाठक आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा एवं आभार सुनील के. जैन ने व्यक्त किया ।

Play sound