रतलाम 26 मई । मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा धोलावाड़ व मोरवानी 33 केवी फीडर के मानसून पूर्व रख-रखाव का कार्य किये जाने हेतु 28 मई को प्रातः 07ः00 बजे से 10ः00 बजे तक शट डाउन रखे जाने से धोलावाड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट बंद रहेंगे। पम्प बन्द रहने से दिनांक 28 मई को शहर के जिन क्षेत्रों में जल वितरण प्रभावित होगा उन क्षेत्रों में एलान (उद्घोषणा) के माध्यम से सूचना प्रसारित की जावेगी।