
रतलाम। श्री शिव शक्ति धाम पर स्वर्गीय श्री जगदीश प्रसाद शर्मा व स्वर्गीय श्री रोहित शर्मा सहित पूर्वजों की प्रसन्नता के निमित्त दशरथ शर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कराई जा रही है। विनोबा नगर ,पानी की टंकी के पास स्थित आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का वाचन प्रवक्ता आचार्य पंडित श्री राम मिलन जी शास्त्री वृंदावन द्वारा किया जा रहा है। पोथी पूजन मुख्य यजमान शारदा दशरथ शर्मा किया गया। कथा का समय दोपहर 2:00 से 6:00 बजे तक है। कथा प्रवक्ता श्री राम मिलन शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि शुद्ध कर्म के द्वारा ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। जिसके कर्मों में दोष हो उसे काटने में दुख होता है कर्म करने के साथ ही कर्म का आकलन करना परम आवश्यक है उदाहरण के तौर पर यदि आंखे में होने पर भी हम लोगों को नहीं देखते हैं, या कुदृष्टि से देखते हैं, पाप के भागी बनेंगे इसलिए आंख का सदुपयोग करना ही शुद्ध कर्म है। इसलिए अपने पांचों इंद्रियों को अपने वश में करें।ईश्वर के प्रति हमेशा प्रणम्य होना चाहिए तथा माता-पिता की सेवा करना चाहिए ।घर में अगर कोई छोटी बालिका है तो प्रातः काल उसको चरण स्पर्श कर जिस भी कार्य के लिए जाए वह कार्य अवश्य ही पूर्ण होता है क्योंकि छोटी बालिकाओं में भगवती का वास होता है तथा बालिकाओं को कभी ना रुलाए । कथा के अंत में आरती संपन्न की गई। कथा में महिलाओं ने भजनों पर खूब नृत्य किया व आनंद लिए इसमें गंगाबाई, विमला बाई, शारदा शर्मा, शोभा, शर्मा, अंजू शर्मा, कविता जी, मिशा जी सुरेंद्र शर्मा, खेमचंद शर्मा रमेश शर्मा ,प्रदीप शर्मा दीपक शर्मा ,सचिन शर्मा , हिमांशु शर्मा, अर्पित ,विनीत, अभिषेक,जयश, काव्या आशिका ,दर्शीका, शाश्वत, नाव्या, कनिष्क, शिवन, प्रियांशी, रचना शर्मा ,निर्दोष शर्मा, रेखा शुक्ला, विजय शुक्ला सहित क्षेत्र के रहवासी उपस्थित थे। यह जानकारी भागवत कथा आयोजक दशरथ शर्मा ने दी तथा धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक कथा में पधार कर धर्म लाभ लेवे।