आध्यात्मिक समर कैंप का हुआ सफल शुभारंभ, बच्चों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा


रतलाम। ब्रह्माकुमारीज़, नजरबाग बैंक कॉलोनी, रतलाम द्वारा 8 से 16 साल के बच्चों के लिए 3 दिवसीय निःशुल्क समर कैम्प के आयोजन का पहला दिन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ । बच्चों ने बड़ी संख्या में उमंग उत्साह के साथ हिस्सा लिया । समर कैंप के पहले दिन उपस्थित रहे – नेहरू युवा केंद्र रतलाम (युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार) के जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, पतंजलि युवा भारत रतलाम के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा एवं सेवाकेंद्र संचालिका बी . के . सीमा । यह कैम्प आगामी 2 दिनों तक ओर रहेगा ।

Play sound