शहर कांग्रेस कमेटी ने दी स्व. जवाहरलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि

रतलाम । देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 59 वी पुण्यतिथि के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी गई सज्जन मिल रोड स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा स्वर्गीय नेहरू एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार थे उनकी अग्रणी एवं आधुनिक सोच एवं मजबूत नेतृत्व के कारण भारत प्रगति के मार्ग पर चला!! राष्ट्र के निर्माण में नेहरू जी का अमूल्य योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा ।
इस अवसर पर महेंद्र कटारिया, पारस सकलेचा, शांतिलाल वर्मा, शैलेंद्र सिंह अठाना, मयंक जाट, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गणेश यादव, राजीव रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, मांगीलाल जैन, पार्षद कमरुद्दीन कछवाय, श्रीमती आशा रावत, वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी, फैयाज मंसूरी, जोयब आरिफ, अरविंद सोनी, विशाल डांगी, संदीप नागर, ईश्वर सिंह राठौड़, महमूद भाई शेरानी, डॉक्टर मुस्तफा, राकेश आचार्य, महेंद्र पोरवाल, सुनील महावर, अनिल पुरोहित, संजय खंडकर, अनु धभई, हिना शेख, वीरपाल सिंह, इक्का बेलूत, भरत सेन, प्रवीण नागर, मुकेश चौहान, रघुनंदन शर्मा, हेमंत नेका, मनोज खोईवाल, इरफान शेख, मनोज घोटेचा, मनोज उपाध्याय, दीपेश, मुकेश पारगी, रमेश नेकाड़ी, जितेंद्र पड़ियार, राहुल दुबे, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Play sound