रतलाम। प्रदेश के पांच लाख पेंशनरों का सब्र अब टूट चुका है, सरकार के प्रति पेंशनर्स में तीव्र आक्रोश उपज रहा है। मुख्यमंत्री पेंशनरों की जायज मांगों पर जरा भी संवेदनशील नहीं होकर वरिष्ठजनों को आर्थिक प्रताडऩा दे रहे है। उप प्रांताध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा ने पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लंबित मांगों को लेकर विधानसभा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व प्रदेश के हजारों पेंशनर्स भोपाल में विशाल जंगी धरना आंदोलन करेंगे व राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।
बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष एम.एल. भट्ट, तहसील अध्यक्ष हरिश कुमार बिंदल, जयवंत गुप्ते, एल.एन. मेहता, दशरथलाल शर्मा एवं श्यामसुंदर भाटी ने पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल के आह्वïान पर आगामी भोपाल में धरना आंदोलन प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी करते हुए आंदोलन को पुरजोर तरीके से सफल बनाने की अपील की। साथ ही प्रांतीय संगठन विरोधी तत्व पर वैधानिक कार्यवाही करने का निर्णय लिया।
पेंशनर्स चंद्रकला व्यास, अनिता राठौर, जी.एस. चंद्रावत, कांतिलाल दय्या, गीता देवी राठौर, जितेन्द्र सिंह भूरिया, रघुनाथसिंह सिसौदिया, गायत्री शर्मा, आशा श्रीवास्तव, मो. अनवर, आर.आर. चव्हाण, ए.ए. काजी, एस.एन. जोशी, सतीशचंद्र दय्या, वैदपालसिंह, ईश्वरलाल पाटिल, अरुण कुमार क्षीरसागर, के.एल. भाटी, कैलाश विजयवर्गीय, शारदा प्रसाद पाठक, उच्छवलाल साल्वी, बंशीलाल माहेश्वरी, जशवंत जेठानिया, बालाराम पाटीदार, पी.डी. वैष्णव, लोकेन्द्रसिंह सोलंकी, निर्मला वैष्णव, राजेन्द्र मरमट, आर.एस. भार्गव, कल्लु खां, विष्णु कुमार सैनी, रमेशचंद्र मंडोरा, बद्रीलाल शर्मा, जितेन्द्रसिंह परमार, मंगला सोनगरा, हरिशंकर चौहान, भारतसिंह सोनगरा, प्रमोद व्होरा, उमेश कुमार यति उपस्थित थे। पेंशनर दशरथ सिंह राठौर के आकस्मिक निधन तथा पेंशनर महेश राठौर के पोत्र रुद्राक्ष के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।