मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन, शिविर में डीआईजी रतलाम रेंज श्री एवं एसपी श्री बहुगुणा द्वारा सुनी लोगों की समस्याएं

रतलाम । मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन द्वारा 10 मई से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का दूसरा चरण प्रारंभ किया गया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जनसेवा अभियान हेतु दूसरे चरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान एवं सी.एम.हेल्पलाईन के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों/आवेदन पत्र/सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का शिविर लगाकर निराकरण करने के निर्देश दिये गये है।
आज दिनांक 27 मई को रतलाम पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत सीएम हेल्पलाईन एवं आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम में किया गया। आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा आवेदको की शिकायतों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना। जिसमें से कुछ शिकायतों का त्वरित निराकरण पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में किया गया तथा कुछ शिकायतों पर कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने हेतु सम्बंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गयें। उक्त शिविर में रतलाम जिले के अलग अलग अनुभाग से शिकायतकर्ता शामिल हुए । शिविर में कुल 80 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया।
जनसेवा अभियान के अंतर्गत जिले में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा प्रतिदिन शिकायतकताओं के आवेदन पत्रों और सीएम हेल्पलाइन का निराकरण किया जावेगा। जिसमें राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन से संबंधित शिकायतों की स्वयं समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ता से विनम्रता पूर्वक चर्चा कर एवं उनकी जो भी शिकायत है पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित संतुष्टीप्रद निकाल करते हुये शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही से अवगत करायें।
शिविर के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान, एवम अन्य राजपत्रित अधिकारी, थाना/ चौकी प्रभारी उपस्थित रहें।

Play sound