- विहार कर सापोला पहुंचे, रविवार को आएंगे अंटाली
- भीलवाड़ा के चन्द्रशेखर आजादनगर स्थित रूप रजत भवन में होंगा चातुर्मास

भीलवाड़ा, 27 मई। भीलवाड़ा के चन्द्रशेखर आजादनगर स्थित स्थानक रूप रजत भवन में वर्ष 2023 का चातुर्मास करने जा रहे मरूधरा मणि महासाध्वी श्रीजैनमतिजी म.सा. की सुशिष्या मरूधरा ज्योति महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा 6 का शनिवार को भीलवाड़ा जिले की सीमा में चातुर्मासिक प्रवेश हो गया। महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा. के साथ आगम मर्मज्ञ डॉ. श्रीचेतनाजी म.सा., मधुर व्याख्यानी डॉ. दर्शनप्रभाजी म.सा., तत्वचिंतिका डॉ. समीक्षाप्रभाजी म.सा., आदर्श सेवाभावी दीप्तिप्रभाजी म.सा. एवं नवदीक्षिता हिरलप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा रामगढ़ से विहार कर जिले के आसीन्द क्षेत्र के सापोला गांव पहुंच गए। साध्वीवृन्द रविवार 28 मई को सापोला गांव से विहार कर आसीन्द क्षेत्र के अंटाली पहुचेंगे। महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा के विहार करते हुए जून मध्य तक भीलवाड़ा शहर में पहुंचने की संभावना है। यहां श्री अरिहन्त विकास समिति चन्द्रशेखर आजादनगर के तत्वावधान में होने वाले चातुर्मास के लिए स्थानक रूप रजत भवन में चातुर्मासिक मंगलप्रवेश 28 जून को होंगा। समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सुकलेचा ने बताया कि जप-तप-भक्ति आधारित भव्य चातुर्मास के लिए तैयारियां जारी है। चन्द्रशेखर आजादनगर स्थित रूप रजत भवन में पहली बार चातुर्मास होने से क्षेत्र के जैन धर्मावलम्बियों में उत्साह का माहौल है। समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य चातुर्मास को सफल बनाने के लिए तैयारियों में लगे है। गौरतलब है कि महासाध्वी इन्दुप्रभाजी म.सा. इससे पूर्व भी भीलवाड़ा में शास्त्रीनगर स्थित अहिंसा भवन, आरके कॉलोनी स्थित अरिहन्त भवन एवं बापूनगर स्थित महावीर भवन में चातुर्मास कर चुके है।