मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में 1 लाख 67 हजार से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दी गई

रतलाम 27 मई 2023/ मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में रतलाम जिले में 1 लाख 72 हजार 209 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1 लाख 67 हजार 793 आवेदनों को जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृति दे दी गई। आवेदनकर्ताओं के हितार्थ संबंधित विभाग द्वारा लाभ देने की कार्रवाई सतत रूप से की जा रही है। इस अभियान में शासन के 15 विभागों की 68 सेवाएं आमजन को प्रदान की गई है। अभियान के तहत आयोजित किए गए शिविरों में आवेदन प्राप्त किए गए। साथ ही शासकीय कार्यालयों में प्राप्त आवेदनों को भी निपटारे में सम्मिलित किया गया है।
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में जिले में नगरीय विकास एवं आवास विभाग को भवन अनुज्ञा के 649 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 613 आवेदनों को स्वीकृति जारी की गई है, 36 आवेदन लंबित हैं। इसी तरह नगरीय विकास एवं आवास विभाग के तहत संपत्ति के हस्तांतरण के नामांतरण हेतु 583 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 519 आवेदनों को स्वीकृति दी गई, 64 आवेदन लंबित है। भवन निर्माण हेतु स्वीकृति आवेदन 525 प्राप्त हुए इनमें से 506 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। नवीन नल कनेक्शन प्रदान करने के 457 आवेदन आए, सभी आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। भवन अनुज्ञा का कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र चाहने वाले आवेदन 215 आए, इनमें से 209 को स्वीकृति दी गई है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भवन निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र के लिए 21 हजार 178 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इनमें से 19 हजार 791 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई, लंबित आवेदनों की संख्या 1 हजार 387 है। 859 आवेदन जानकारी अपूर्ण होने के कारण लंबित है। इसके अलावा 518 आवेदन विभाग स्तर पर लंबित है। परिवहन विभाग को भी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के 650 आवेदन आए, सभी आवेदन स्वीकृत किए गए। ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के सभी 160 आवेदन स्वीकृत किए गए। वाहन पंजीयन नवीनीकरण के सभी 35 आवेदन स्वीकृत किए गए।
योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग के पास विवाह पंजीयन के 6 हजार 744 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 6 हजार 315 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। इसी विभाग के पास जन्म प्रमाण पत्रों के लिए 3 हजार 803 आवेदन आए इनमें से 3 हजार 701 आवेदन स्वीकृत किए गए। जन्म प्रमाण पत्र में बच्चों का नाम जुड़वाने के 3 हजार 758 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 3हजार 554 आवेदन स्वीकृत किए गए। मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु 1 हजार 770 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 1 हजार 27 आवेदन स्वीकृत किए गए। राजस्व विभाग को सबसे ज्यादा आवेदन 22 हजार 987 चालू खसरा खतौनी प्रतिलिपि प्रदाय के लिए प्राप्त हुए। सभी आवेदन स्वीकृत कर लिए गए। इस विभाग को 10 हजार 256 आवेदन चालू नक्शा की प्रतिलिपि प्रदाय के मिले हैं। इसके अलावा नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के लिए भी आवेदन मिले हैं।
जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में सहकारिता विभाग को किसान साख पत्रों के नवीनीकरण, किसान साख पत्र जारी करने, सामान्य प्रशासन विभाग को स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, आधार और समग्र नंबर में सुधार आदि आवेदन प्राप्त हुए हैं। अन्य विभागों को भी संबंधित सेवाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Play sound