पतंजलि युवा भारत निःशुल्क योग शिविर का दशम दिवस

रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम संगठन द्वारा संचालित योग मित्रम् योग शिविर के दशम दिवस सत्र ऊर्जावान सम्पूर्ण भारतवर्ष में ख्याति प्राप्त आहार विशेषज्ञ श्री अपार उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
शिविर में युवा राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य का विशेष सहयोग मिल रहा हैं आज योग सत्र में साधको को आहार विहार से जुड़े सभी प्रश्नो के संतोषजनक उत्तर दिए गए हम प्रतिदिन योग करे और उचित आहार ग्रहण करें हमारी दैनिक दिनचर्या के बिगड़ने से और अनुचित आहार ग्रहण करने से बहुत सी बीमारियों ने हमे घेर लेती है हमारा भोजन (आहार) हमारे शरीर में ऊर्जा और होने वाले रोगो का कारण भी होता हैं किस प्रकार का भोजन दैनिक जीवन में करना चाहिए ताकि दीर्घायु और स्वस्थ रहे तीस दिवसीय पतंजलि निःशुल्क योग शिविर का संचालन पर्वतारोही दम्पत्ति योगगुरु अनुराग चौरसिया श्रीमती सोनाली परमार दिव्या सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रातः 06 से 07:30 बजे तक शुभ विहार कालोनी लक्ष्मी नगर के पिछे हरमाला रोड स्थित समस्त नगरवासी योग से निरोग स्वास्थ्य से समृद्धि लाभ लें।