नशा सर्वनाश का द्वार है – राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश

महिदपुर महू हनुमान मंदिर 28 मई 2023 । नशा धन की बर्बादी शरीर को रोगों का शिकार आत्मा के सद्गुणों का दिवाला निकाल देता है। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने ग्राम पंचायत में धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि विश्व का कोई भी धर्म नशे की इजाजत नहीं देता है।
उन्होंने कहा कि नशा इंसान को राक्षस और शैतान बना देता है चरित्र की होली करता है नशा सर्वनाश का द्वार है।
मुनि कमलेश ने स्पष्ट कहा कि नशा आतंकवाद से अनंत गुना ज्यादा खतरनाक है आतंकवादी कभी-कभी कुछ लोगों को निशाना बनाते होंगे। लेकिन नशा प्रतिवर्ष हजारो- लाखो लोगों को अकाल मौत का शिकार बनाता है।
राष्ट्रसंत ने बताया कि अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली एवं श्रीमद्भागवत गीता शक्तिपीठकेंद्र कुरुक्षेत्र की ओर से पूरे देश में नशा मुक्ति गौ रक्षा जैविक खेती गाय को राष्ट्रमाता घोषित करवाना। 9 सूत्री कार्यक्रम के तहत स्थान स्थान पर श्रीमद् भागवत कथा 25 मई से 31 मई तक चंडीगढ़ में प्रारंभ है महंत गोविंदाचार्य सैकड़ों संतो के साथ अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
जैन संत ने सरकार की दोहरी नीति पर प्रहार करते हुएकहा कि एक तरफ नशा मुक्ति का ढोंगकरती है लाइसेंस को देती है डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है ताकि युवा पीढ़ी को नशा से बचाई जा सके। सभी भाइयों को मिलकर व्यसन मुक्त निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। अक्षत मुनि कौशल मुनि अपने विचार व्यक्त किए। घनश्याम मुनि ने मंगलाचरण किया।
ग्राम पंचायत के सरपंच शंकर लाल आंजना राष्ट्रसंत का अभिनंदन करते हुए उनकी प्रेरणा से कामधेनु सर्कल बनाने का संकल्प लिया अशोक मारवाड़ी दिलीप सिंह चौहान नानूराम ठाकुर सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे।

Play sound