जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा मंदिर दर्शन पूजन योजना का हुआ आगाज

रतलाम । जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के तत्वावधान में रविवार को प्रातः श्री रुचि प्रमोद पार्श्वनाथ मंदिर जी बुद्धधेश्वर रोड स्थित मंदिर जी मे दर्शन & स्नात्र पूजन का आयोजन किया गया । जिसमें ग्रुप के पूर्वाध्यक्ष श्रीमान संतोष जी – शोभा जी चाणोदिया ने अपने सुपुत्र भावेश के पालीताणा नवाणु यात्रा के निमित आज की स्नात्र पूजन का लाभ लिया गया । इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक माह के एक रविवार को एक जैन मंदिर में ग्रुप द्वारा पूजन भक्ति का आयोजन किया जाएगा ।
इस अवसर मंदिर जी के ट्रस्टी & वरिष्ठ समाजसेवी श्री फतेहलाल जी कोठारी , ग्रुप के मार्गदर्शक श्री ललित जी चौरड़िया, दीपेंद्र जी कोठारी , महेंद्र जी पोरवाल, अजय जी खमेसरा , ग्रुप अध्यक्ष संजय खमेसरा, उपाध्यक्ष संदीप चौरड़िया, सचीवद्वय निलेश गोधा- संजय चपरोट, कोषाध्यक्ष प्रमोद धींग, & ग्रुप सदस्य यशवंत जी मेहता, सुनीता – शरद जी मूणत, प्रकाश- प्रीति कोठारी, अमित- सारिका कोठारी , निलेश डाँगी आदि ग्रुप सदस्य सहित समाजजन उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन सचिव निलेश गोधा ने किया एव आभार सचिव संजय चपरोट ने माना।

Play sound