रतलाम लायन सदस्यों की सेवाएं पूरे डिस्ट्रिक्ट 3233 में उल्लेखनीय है

रतलाम । लायंस क्लब अन्तर्राष्ट्रीय सेवा समूह के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट 3233 जीवन में रतलाम का एक अलग ही उच्चतम स्थान है यहां के सदस्य गण पूरी कर्मठता एवं समर्पण भावना से कार्य करते हैं जिसके कारण पूरे डिस्ट्रिक्ट और मल्टीपल में यहां की सेवा गतिविधियों की प्रशंसा होती है।
उक्त विचार लायंस क्लब एक्टिव रतलाम द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन यश शर्मा प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाइन योगेंद्र रूनवाल, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल के सम्मान समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर यश शर्मा ने व्यक्त किए । आपने कहा कि हमारी पहचान क्लब से नहीं बल्कि हमारी सेवा गतिविधियों से होती है यही हमें मान और सम्मान दिलाती हैं । रतलाम के क्लब हमेशा सेवा गतिविधियों में अग्रणी रहते हैं । श्री योगेंद्र रूनवाल, अनिल खंडेलवाल ने भी लायन सदस्यों से सेवा गतिविधियां तथा जन हितैषी कार्य में लायन सदस्यों के योगदान का आह्वान किया ।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लाइन वीणा छाजेड़ तथा वर्ष 23-24 के लिए मनोनीत रीजन चेयरपर्सन लाइन दिनेश शर्मा मंचासीन थे । स्वागत भाषण अध्यक्ष लायन अजय जैन ने दिया । इस अवसर पर लायंस क्लब मैन, लायंस क्लब क्लासिक, लायंस क्लब समर्पण, लायंस क्लब ग्रेटर, लायंस क्लब गोल्ड, लायंस क्लब अभिमा तथा लियो क्लब के सदस्यों द्वारा तीनों अतिथियों का शाल एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया ।
कार्यक्रम में डॉ. सुलोचना शर्मा, श्री गोपाल जोशी, सुरेश कटारिया, सौरभ भंडारी, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, संदीप निगम, महेश व्यास, अशोक दख राजेंद्र राजपुरोहित, मनीष जोशी, संतोष चाणोदिया, प्रेमलता दवे, कल्पना राजपुरोहित, भावना पुरोहित, प्रीति सोलंकी, वैशाली माचवे, संतोष जोशी आरती त्रिवेदी, कमलेश पालीवाल, बी.के. जोशी, चेतन परिहार, कुलदीप द्विवेदी, प्रकाश कोठारी, चितरंजन लुणावत आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन सुनील के जैन तथा आभार लोकेश ओस्तवाल ने किया ।