
रतलाम। जैन समाज में धर्म आराधना हेतु चातुर्मास /वर्षावास का बहुत महत्व है। इस वर्ष रतलाम नगर में कई सन्त सतियों एंव आचार्यो के चातुर्मास होना है ।
इसी श्रृंखला में पूज्य जिनशासन सरताज आचार्य देव श्री भुवनभानु सुरीश्वरजी म.सा. के समुदाय के पूज्य प्रभावक प्रवचनकार आचार्य देव श्री कुलबोधि सुरीश्वरजी म. सा. आदि श्रमण श्रमणी वृंद रतलाम शहर में चातुर्मास के लिए पधार रहे है।
आपका भव्य नगर प्रवेश स्टेशन रोड़ श्रीसंघ के आतिथ्य में दिनाँक 01 जून गुरुवार को प्रातः 08 बजे टी.आई. टी. रोड़ से चतुर्विद संघ की उपस्थिति में गाजे बाजे के साथ सौमैया निकलेगी जो की स्टेशन क्षेत्र का भृमण करते हुए पार्श्वनाथ जिनालय देव दर्शन पश्चात जैन धर्मशाला पहुंचेगा। जँहा पर पूज्य गुरुदेव के प्रवचन होंगे।
दिनाँक 01 जून से 04 जून तक पूज्य गुरुदेव के नियमित प्रवचन प्रातः 09 से 10 टीआईटी रोड़ जैन धर्मशाला पर रहेंगे।
श्री पार्श्वनाथ जैन मित्र मंडल ट्रस्ट व स्टेशन रोड़ श्रीसंघ ने स्टेशन रोड़ श्रीसंघ ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक की संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।