प्लेसमेंट केम्पस 6 जून को

रतलाम । औद्यगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में वेकमेट इंडिया लि. द्वारा कम्पनी के धार स्थित प्लांट में भर्ती के लिए एक दिवसीय प्लेसमेंट केम्पस का आयोजन 6 जून को किया जाएगा। केम्पस में विभिन्न आईटीआई ट्रेड्स, बी.काम., बी.एससी, एम.एससी के पुरुष आवेदकों के लिए 88 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्राचार्य आईटीआई ने बताया कि केम्पस में भर्ती हेतु योग्यता 12 वीं उत्तीर्ण, आईटीआई उत्तीर्ण एवं स्नातक है। कम्पनी द्वारा फीटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक इलेक्ट्रानिक आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक को एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान स्टापेंड दिया जाएगा तथा एक वर्ष के प्रशिक्षण के उपरांत सकल वेतन दिया जाएगा। केम्पस में सम्मिलित होने के लिए आवेदक आनलाईन पंजीयन कर सकते हैं तथा 6 जून को आईटीआई पर उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।
आयोजन के दिन आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों, बायोडाटा सहित अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों को लेकर प्रातः 10.00 बजे आईटीआई पर उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती कम्पनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार के समय कम्पनी से समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें। उपरोक्त केम्पस में प्रतिभागियों हेतु कोई मार्ग व्यय, यात्रा व्यय नहीं दिया जाएगा।

Play sound